रांची
सऊदी अरब में शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया है, जिसके अनुसार वहां 30 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। भारत में ईद की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है। यदि 30 मार्च को चांद दिखाई देता है, तो भारत में 31 मार्च 2025 को ईद मनाई जाएगी। यदि चांद 31 मार्च को नजर आता है, तो ईद 1 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। बता दें कि रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाने वाला यह त्योहार चांद के दीदार पर आधारित होता है, इसलिए इसकी तिथि हर साल बदलती रहती है। सटीक तिथि की पुष्टि चांद दिखने के बाद ही की जा सकती है।